मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अमेरिका ने बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। Donald Trump प्रशासन ने रूसी तेल की खरीद पर फिर से 30 दिनों की छूट देने का ऐलान किया है।
अमेरिकी United States Department of the Treasury ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) से नया लाइसेंस जारी किया है, जिसके तहत भारत सहित कई देशों को समुद्र में लोड किए गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद पर 16 मई 2026 तक किसी भी अमेरिकी प्रतिबंध से राहत मिलेगी।
यह नई छूट उस पिछली 30 दिन की राहत के बाद आई है, जिसकी समयसीमा 11 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई थी। इस फैसले से वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
रूस के राष्ट्रपति के दूत Kirill Dmitriev के मुताबिक, पिछली छूट से करीब 100 मिलियन बैरल रूसी कच्चा तेल बाजार में आ सकता था, जो लगभग एक दिन की वैश्विक खपत के बराबर है। ऐसे में नई छूट से भी सप्लाई चेन को सहारा मिलने की संभावना है।
दरअसल, Strait of Hormuz में बढ़ते तनाव और Iran से जुड़े हालात ने वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है।
गौरतलब है कि इस फैसले से ठीक दो दिन पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव Scott Bessent ने संकेत दिया था कि इस तरह की छूट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन बदलते वैश्विक हालात के चलते अमेरिका को अपना रुख बदलना पड़ा।
हालांकि, नई छूट में Iran, Cuba और North Korea से जुड़े किसी भी लेन-देन को शामिल नहीं किया गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel