इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार (12 नवंबर 2025) को दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण धमाके पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इजरायल इस दुख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।
नेतन्याहू ने एक सशक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद चाहे किसी भी शहर को निशाना बनाए, लेकिन यह कभी भी मजबूत राष्ट्रों की भावना को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने कहा, “हमारे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों के लिए सारा (उनकी पत्नी) और मैं, तथा इजरायल के नागरिक, पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस दुख और ताकत के समय में इजरायल मजबूती से भारत के साथ खड़ा है।”
To our dear friend @narendramodi and to the brave people of India:
Sara and I, and the people of Israel, send our deepest condolences to the families of the victims.
Israel stands strong with you in sorrow and in strength in this time.
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) November 12, 2025
इजरायली प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत और इजरायल ‘सनातन सत्य पर आधारित प्राचीन सभ्यताएँ’ हैं, जिन्होंने हमेशा आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ मानवता और शांति की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की मजबूत मित्रता और साझा मूल्य आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और सशक्त बनाते हैं।
नेतन्याहू के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में एक सशक्त समर्थन संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत के आतंकवाद विरोधी रुख और वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel