सीमापार आतंकवाद और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने बुधवार (13 मई 2026) को नार्को-आतंकी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश की जा रही थी। भारत लाए जाने के तुरंत बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे तार
NIA की जांच में सामने आया है कि इकबाल सिंह उर्फ शेरा आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। वह पाकिस्तान से भारत में ड्रग्स की तस्करी कर उसे बेचने का नेटवर्क संचालित करता था।
#WATCH | Delhi: Patiala House Court granted 2 days transit remand of Iqbal Singh alias Shera to NIA. He has been extradited from Portugal. He will be produced before an NIA court in Mohali, Punjab.
Visuals of Iqbal Singh being taken away from the Court. pic.twitter.com/Uis4p95QrE
— ANI (@ANI) May 13, 2026
यह मामला उस समय सामने आया था जब पंजाब पुलिस ने करीब ₹29 लाख की ड्रग्स बरामद की थी, जिसके बाद जांच में शेरा का नाम सामने आया।
पुर्तगाल से हुआ प्रत्यर्पण
NIA के अनुसार, शेरा वर्ष 2020 से फरार चल रहा था। उसे पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया।
भारत पहुंचने के बाद उसे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 2 दिन की NIA ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।
अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
जांच एजेंसी के मुताबिक, इकबाल सिंह उर्फ शेरा मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है और सीमापार ड्रग्स तस्करी के जरिए आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करने में शामिल था।
नार्को-टेरर नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
NIA की यह कार्रवाई भारत में सक्रिय नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ा कदम मानी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फंडिंग चैनल्स की भी जांच कर रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel