Canada Indian National Murder: टोरंटो में भारत के दूतावास ने एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर साझा किए गए अपने बयान में दूतावास ने कहा कि वह “टोरंटो में एक युवा भारतीय नागरिक हिमांशी खुराना की हत्या से बेहद दुखी और स्तब्ध है” तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।
We are deeply saddened and shocked by the murder of Ms. Himanshi Khurana, a young Indian national, in Toronto. We extend our deepest condolences to her bereaved family during this moment of profound grief. The Consulate has been in close touch with the matter over the past few…
— IndiainToronto (@IndiainToronto) December 23, 2025
भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। दूतावास के अनुसार, जांच जारी रहने के दौरान स्थानीय कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़िता के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब टोरंटो पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़ी अहम जानकारी सार्वजनिक की है।
टोरंटो पुलिस के मुताबिक, शहर में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला मृत पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध के खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मृतक की पहचान टोरंटो निवासी हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और संदिग्ध एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में टोरंटो निवासी अब्दुल गफूरी (32) की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं का मानना है कि यह मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान थी।
एक भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला हिमांशी खुराना का शव टोरंटो के लिबर्टी विलेज क्षेत्र (स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट के पास) में एक आवास में मिला।
कनाडाई पुलिस ने 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के खिलाफ देशव्यापी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, जो इस मामले का मुख्य संदिग्ध… pic.twitter.com/sPUPe8EJRl
— One India News (@oneindianewscom) December 24, 2025
टोरंटो पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें सबसे पहले शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट मिलने के बाद हुई। पुलिस के अनुसार, रात लगभग 10:41 बजे स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
इसके अगले दिन, शनिवार 20 दिसंबर 2025, सुबह लगभग 6:30 बजे, पुलिस को एक घर के अंदर महिला का शव मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला की मौत को हत्या के रूप में माना गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पीड़िता और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे।
टोरंटो पुलिस ने बताया कि अब्दुल गफूरी के खिलाफ फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है और उसके लिए देशभर में वारंट जारी है। कनाडा के कानून के तहत, यदि अदालत में यह साबित हो जाता है कि हत्या पूर्व नियोजित और सोच-समझकर की गई थी, तो दोषी को बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel