सनातन संस्था द्वारा गुजरात समेत देशभर के 77 स्थानों पर भव्य आयोजन
अहमदाबाद – भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा के प्रतीक गुरु पूर्णिमा पर्व को इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। सनातन संस्था द्वारा गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को गुजरात के 4 प्रमुख शहरों सहित देशभर में कुल 77 स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने राष्ट्र और धर्मप्रेमी सभी हिन्दुओं से इस पावन अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
गुरु पूर्णिमा का उद्देश्य
सनातन संस्था का मानना है कि आज के कलियुग में अधर्म और अज्ञान का अंधकार फैला हुआ है। ऐसे समय में धर्म के पक्ष में खड़ा होना ही सच्ची साधना और मुक्ति का मार्ग है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का उद्देश्य जनता में धर्म, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम और जीवनमूल्यों की चेतना जगाना है।
गुजरात में आयोजन स्थल और समय
- वडोदरा – माई स्टोरी अब्रॉड, अर्बन 2, भायली (शाम 6:30 बजे)
- अहमदाबाद – श्री गंगा गोविंद मंगल भुवन, लालदरवाजा, भादरा (शाम 5:30 बजे)
- सूरत – ज्ञानज्योत विद्यालय, गोडादरा (शाम 6:00 बजे)
- वापी – केलकर-वाझे मराठी विद्यालय, खोडियार नगर (शाम 5:30 बजे)
मुख्य कार्यक्रमों में शामिल हैं:
- श्री व्यास पूजन एवं प.ह. भक्तराज महाराजजी की मूर्ति पूजा
- सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव पर प्रेरणादायक वीडियो प्रक्षेपण
- रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्प
- सामूहिक नाम संकीर्तन
- विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन – धर्म, समाज, राष्ट्र व युद्धकालीन कर्तव्य जैसे विषयों पर
- पुस्तक और पैनल प्रदर्शनियां – आयुर्वेद, आत्मरक्षा, साधना, नैतिक शिक्षा, हिन्दू राष्ट्र आदि पर
ऑनलाइन गुरु पूर्णिमा महोत्सव
देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए संस्था ने हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल व मलयालम भाषाओं में ऑनलाइन कार्यक्रमों की व्यवस्था भी की है।
सनातन संस्था की अपील
गुरु कृपा से आध्यात्मिक, नैतिक और राष्ट्रीय जीवन की उन्नति संभव है। समाज, धर्म और राष्ट्र रक्षा हेतु जनसामान्य का मार्गदर्शन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अतः सभी श्रद्धालुजन से आग्रह है कि वे सपरिवार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सहभागी बनें और धर्मरक्षा के इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें।
संपर्क:
रुचा सुले
सनातन संस्था, गुजरात
9913062014
गुजराती भाषा महोत्सव का आनंद 10 जुलाई को शाम 5:30 बजे निम्नलिखित लिंक से लिया जा सकता है:
“गुरु के बिना ज्ञान नहीं, और ज्ञान के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं।”
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!