मध्य प्रदेश की एक 19 वर्षीय हिंदू युवती को नौकरी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए लखनऊ ले जाने के आरोप में जबलपुर से बड़ा मामला सामने आया है। Government Railway Police (GRP) ने आरोपी सैयद सलामत हुसैन उर्फ साहिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना चित्रकूट एक्सप्रेस में सामने आई, जब ट्रेन के कोच M-1 में युवती के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज की गई। शिकायत मिलते ही GRP मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।
पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवती के साथ सफर कर रहा आरोपी खुद को CRPF कमांडेंट बताकर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जा रहा था। हालांकि सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की थी। इसके बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, जहां से आगे बलरामपुर में धर्मांतरण कराने की साजिश थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी पीलीभीत की एक युवती को अपने जाल में फंसा चुका है और उसके धर्मांतरण की कोशिश कर चुका था। फिलहाल वह पहले के मामले में जमानत पर था।
GRP अब आरोपी के संभावित नेटवर्क, कथित गिरोह और King George’s Medical University से जुड़े कुछ संदिग्ध संपर्कों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel