अयोध्या में आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर दर्शन और आरती की तथा ‘श्री राम यंत्र स्थापना’ कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रपति मुर्मू के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने किया।
#WATCH | UP | President Droupadi Murmu arrives at Ayodhya airport, received by Governor Anandiben Patel, CM Yogi Adityanath and Deputy CMs KP Maurya and Brajesh Pathak pic.twitter.com/EUOVhHxVXz
— ANI (@ANI) March 19, 2026
राष्ट्रपति का विमान अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे राम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
#WATCH | UP | President Droupadi Murmu, accompanied by Governor Anandiben Patel and CM Yogi Adityanath, visits Shri Ram Janmbhoomi Mandir to offer prayers and seek blessings pic.twitter.com/RI41HyIb1T
— ANI (@ANI) March 19, 2026
‘श्री राम यंत्र स्थापना’ कार्यक्रम धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होकर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को मजबूती देने का संदेश दिया।
अयोध्या में राष्ट्रपति के इस दौरे को देशभर के श्रद्धालुओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण के रूप में देखा जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel