ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के तीनों आतंकी लिडवास मुठभेड़ में ढेर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के लिडवास इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन सोमवार को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में स्थित दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्से में चलाया गया, जहां सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस क्षेत्र को श्रीनगर और त्राल को जोड़ने वाला पहाड़ी रास्ता माना जाता है।
Chinar Corps of the Indian Army launches anti-terror Operation Mahadev in the general area of Lidwas in Jammu & Kashmir pic.twitter.com/6vyf9z1FrW
— ANI (@ANI) July 28, 2025
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की टीमें जंगलों में गश्त कर रही थीं, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) के तीन आतंकियों को घेरकर मार गिराया गया। मुठभेड़ के चलते इलाके में तनाव फैल गया था, लेकिन सेना ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ और आतंकी अब भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों की जवाबी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।