ओशिवारा फायरिंग मामले में अभिनेता कमाल आर खान (केआरके) को ओशिवारा पुलिस ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। फिलहाल केआरके पुलिस हिरासत में हैं और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग की जा सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कमाल आर खान का बयान दर्ज किया गया है। केआरके ने स्वीकार किया है कि फायरिंग उनके ही हथियार से हुई थी। हालांकि, उनका दावा है कि यह हथियार लाइसेंसी है। पुलिस इस दावे की गहन जांच कर रही है। संदिग्ध हथियार को जब्त कर लिया गया है और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Maharashtra | Actor-producer Kamaal R Khan arrested after questioning in connection with an incident of firing in Oshiwara area of Mumbai. He will be produced before Court today, Police will take him into custody and carry out further investigation: Mumbai Police
(File photo) pic.twitter.com/w8NnkmsWHj
— ANI (@ANI) January 24, 2026
जांच के दौरान पुलिस ने नालंदा सोसाइटी से दो गोलियां बरामद की हैं। इनमें से एक गोली दूसरी मंजिल से और दूसरी गोली चौथी मंजिल से मिली है। बताया जा रहा है कि इन फ्लैट्स में से एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा एक मॉडल का बताया जा रहा है। इस मामले की जांच में ओशिवारा पुलिस स्टेशन की 18 सदस्यीय टीम के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी शामिल रहीं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद फोरेंसिक टीम की मदद ली गई, जिसके आधार पर पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि गोलियां संभवतः कमाल आर खान के बंगले की दिशा से चलाई गई हों। फिलहाल पूरे मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपी से आगे पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel