आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तान की राष्ट्रीय हॉकी टीम को कैनबरा पहुंचते ही भारी अव्यवस्था और अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब होटल का भुगतान न होने के कारण उनकी बुकिंग रद्द कर दी गई।
होटल पेमेंट विवाद से खिलाड़ियों को झेलनी पड़ी परेशानी
पाकिस्तान टीम FIH प्रो लीग के मुकाबले खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिलाड़ियों को बताया गया था कि चार सितारा होटल में उनकी बुकिंग और भुगतान पहले ही हो चुका है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उनके नाम कोई आरक्षण मौजूद नहीं था।

घंटों इंतजार, सीमित कमरों में ठहरना पड़ा
टाइम जोन के अंतर के कारण टीम मैनेजमेंट पाकिस्तान में खेल बोर्ड से तुरंत संपर्क नहीं कर पाया। लंबी यात्रा के बाद खिलाड़ी और अधिकारी कई घंटों तक होटल लॉबी और बाहर इंतजार करते रहे। बाद में होटल ने सीमित कमरे उपलब्ध कराए, जहां दो-तीन खिलाड़ियों को एक साथ रुकना पड़ा।
मैच पर पड़ा असर, लगातार हार का सिलसिला जारी
इस अव्यवस्था का असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखा और पाकिस्तान अगले दिन अपना मुकाबला 2-3 से हार गया। गौरतलब है कि इससे पहले अर्जेंटीना दौरे के दौरान भी खिलाड़ियों को भत्ते नहीं मिलने की खबरें सामने आई थीं। वित्तीय संकट से जूझ रही पाकिस्तान टीम अब तक प्रो लीग के अपने सभी छह मैच हार चुकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel