उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी ने विधानसभा में अखंड भारत राष्ट्र की मांग की है और यह भी कहा है कि पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर के रहते ऐसा संभव नहीं है। वीडियो में उन्हें बांग्लादेश, आसिम मुनीर को कथित तौर पर धमकाते हुए और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दिखाया गया है।
वायरल वीडियो में योगी आदित्यनाथ के चेहरे के साथ एक ऑडियो जोड़ा गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह तीखे और उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि हकीकत यह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं। उन्होंने न तो अखंड हिंदू राष्ट्र की बात कही और न ही प्रधानमंत्री मोदी को लेकर ऐसी भाषा का प्रयोग किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा जरूर उठाया था, लेकिन उनकी भाषा और संदर्भ को कृत्रिम रूप से बदलकर वीडियो में जोड़ा गया है। वायरल वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा, लहजा और बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और एडिटेड हैं।
जांच करने पर सामने आया है कि यह फर्जी वीडियो पाकिस्तानी और बांग्लादेशी सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा फैलाया जा रहा है। जिस अकाउंट से यह वीडियो सबसे पहले वायरल हुआ, उसका नाम Global Conflict Watch है। इस अकाउंट की लोकेशन देखने पर पता चलता है कि यह पाकिस्तान से संचालित किया जा रहा है।
Yogi Adityanath, CM UP and high priest at Goraknath Temple! Unique mixture of hypocrisy & terrorism.
He is accusing Pakistan for interfering in Bangladesh and in the same breath also announcing to making Bangladesh a part of Akhand Bharat while wishing harm to CDF Asim Munir. pic.twitter.com/qkRcmPPp55
— Global Conflict Watch (@_ConflictsWatch) December 25, 2025
इसी तरह एक अन्य अकाउंट Eagle Claw ने भी यह फर्जी वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि सीएम योगी के बयान से यह स्पष्ट होता है कि दिल्ली, आसिम मुनीर के दबाव में है। यह अकाउंट भी पाकिस्तान से संचालित बताया जा रहा है। एक और अकाउंट जाशिम ने इस वीडियो को साझा करते हुए आरोप लगाया कि सीएम योगी सदन में खुले तौर पर अखंड हिंदू भारत की मांग कर रहे हैं। अकाउंट लोकेशन से स्पष्ट होता है कि जाशिम बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है।
इन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा सीएम योगी के बयान को एडिट कर झूठ फैलाने का उद्देश्य इस्लामी कट्टरपंथियों को और उकसाना और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाना है। जबकि भारतीय मीडिया में सीएम योगी के असली बयान की व्यापक रिपोर्टिंग पहले ही हो चुकी है।
अपने वास्तविक भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कुछ लोग गाजा के मुद्दे पर कैंडल मार्च निकालते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान या बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या होती है, तो वे चुप हो जाते हैं। उन्होंने कहा,
“मरने वाला अगर हिंदू है, तो आप नहीं बोलेंगे। बल्कि आपके लोगों को निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए था।”
#WATCH | Lucknow: In the Assembly, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Look how a Dalit youth was burned alive in Bangladesh. You people shed tears over everything that happens in the Gaza Strip, but not a single word comes out of your mouths when a Dalit youth was killed in… pic.twitter.com/zCoTUZHdQ1
— ANI (@ANI) December 24, 2025
सीएम योगी ने आगे कहा था,
“नोट कर के रख लेना, जब बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को यहां से निकाला जाएगा, तो उनके समर्थन में मत आना। बहुत से बांग्लादेशियों के आधार कार्ड आप लोगों ने बनवाने का पाप किया है। बहुत प्रभावी कार्रवाई होगी। हमारे देश में रहकर हमारे लोगों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और वहां निर्दोष हिंदू-सिखों पर अत्याचार हो रहा है।”
इन वास्तविक बयानों से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में जोड़े गए कथन पूरी तरह झूठे हैं। इसमें न तो अखंड भारत की बात है, न युद्ध या हिंसा की धमकी, न प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग और न ही आसिम मुनीर से डर का कोई जिक्र।
वीडियो की भाषा और प्रस्तुति से साफ जाहिर होता है कि यह AI तकनीक से बदला गया या डब किया गया फर्जी वीडियो है। इस तरह के कुत्सित प्रयासों का मकसद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से ध्यान हटाना है।
हाल ही में बांग्लादेश में दीपु दास नामक एक हिंदू व्यक्ति को झूठे ईशनिंदा के आरोप में मार दिया गया था। ऐसे मामले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के लिए गंभीर सवाल और शर्मिंदगी का कारण बने हैं। यही वजह मानी जा रही है कि अब फर्जी और भड़काऊ वीडियो फैलाकर अंतरराष्ट्रीय ध्यान भारत की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel