यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना माइलस्टोन 110 के पास हुई, जहां बस देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। आग लगते ही एक्सप्रेस-वे पर दहशत का माहौल बन गया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग….
मथुरा जिले में राया के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। माइलस्टोन 110 पर सुबह सवा पांच बजे चलती एक बस में अचानक आग लग गई।
बस बांदा से दिल्ली जा रही थी। इसमें 40 से 50 यात्री सवार थे। बस में आग लगते ही… pic.twitter.com/b3TXyQMrql
— Vivek Shukla (@VivekshuklaLive) January 22, 2026
बस में सवार यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते बस से बाहर निकल आए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel