अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को दावा किया कि Iran के साथ चल रही शांति वार्ता अंतिम चरण में है और जल्द ही समझौता हो सकता है। एरिजोना में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और सप्ताह के अंत तक मीटिंग के बाद 1-2 दिन में समझौता संभव है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने इसे “परमाणु धूल” बताते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान मिलकर इसे हासिल करेंगे और जल्द ही अमेरिका लाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में खुदाई मशीनों के इस्तेमाल की भी बात कही गई।
🇺🇸 Trump laid out his plan to remove the "nuclear dust" from Iran. pic.twitter.com/QGrFVUw7H6
— Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) April 17, 2026
हालांकि, Iran ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmail Baghaei ने स्पष्ट कहा कि देश का संवर्धित यूरेनियम पूरी तरह उसके नियंत्रण में है और इसे किसी भी हालत में विदेश नहीं भेजा जाएगा।
इससे पहले यह खबर भी सामने आई थी कि अमेरिका, ईरान के साथ समझौते के तहत करीब 20 अरब डॉलर की फ्रीज की गई परिसंपत्तियों को जारी करने पर विचार कर रहा है। लेकिन ट्रंप ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को “10 सेंट भी नहीं” देगा।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और परमाणु मुद्दे पर जारी इस कूटनीतिक खींचतान के बीच दोनों देशों के बीच विरोधाभासी बयानों ने वैश्विक राजनीति में नई अनिश्चितता पैदा कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel