साल 2025 के अंतिम दिन अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। अयोध्या धाम पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया, जहां देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्सव में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन धर्म से ऊपर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अयोध्या के खिलाफ साजिशें रचीं, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सकीं। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में अयोध्या को लहूलुहान करने का प्रयास हुआ, जबकि यह वह पावन भूमि थी जहां कभी संघर्ष नहीं होते थे। उन्होंने आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की कृपा से अयोध्या सदैव सुरक्षित रही है।
सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रहा श्री अयोध्या धाम
माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी के साथ श्री राम जन्मभूमि मन्दिर में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में…@ShriRamTeerth https://t.co/xhNWSO0W9e
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 31, 2025
सीएम योगी ने धार्मिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा, “भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे।” उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा और हनुमान जी की सुरक्षा में कोई आतंकी इस धरती को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मुख्यमंत्री के अनुसार, बीते पांच वर्षों में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम आए हैं, जबकि पहले यहां केवल कुछ लाख लोग ही दर्शन के लिए पहुंचते थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए तीन ऐतिहासिक कार्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी अयोध्या आए और 500 वर्षों के कलंक को समाप्त करते हुए राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। इसे उन्होंने सनातन आस्था के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
सीएम योगी ने आगे कहा कि दूसरी ऐतिहासिक तारीख 22 जनवरी 2024 थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या पहुंचकर अपने करकमलों से श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश के लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ था।
उन्होंने तीसरी महत्वपूर्ण तारीख के रूप में 25 नवंबर 2025 का उल्लेख किया, जब प्रधानमंत्री मोदी विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि सनातन धर्म की पताका सदैव यूं ही लहराती रहेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel