प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 को देश की अब तक की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना — नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) — के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत तैयार की गई है और इसके पहले चरण पर लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के अंतिम चरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, “आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा घरेलू उड्डयन बाजार (Domestic Aviation Market) बन गया है। हमारी एयरलाइन कंपनियों के पास 1,000 नए हवाई जहाजों के ऑर्डर हैं, जिससे पायलटों, इंजीनियरों और केबिन क्रू के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इस दशक के अंत तक भारत एक बड़ा MRO (Maintenance, Repair, and Overhaul) हब बनेगा।”
#WATCH | Navi Mumbai | PM Modi inaugurates the final phase of Mumbai Metro Line-3 and 'Mumbai One' – India’s First Integrated Common Mobility App for 11 Public transport Operators
(Video source: DD News) pic.twitter.com/Z3zrEwSpAq
— ANI (@ANI) October 8, 2025
उन्होंने आगे कहा कि भारत के विकास का केंद्रबिंदु उसकी युवा शक्ति है और सरकार की हर नीति युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई को “भारत का सबसे वाइब्रेंट शहर” बताते हुए कहा कि “राष्ट्र नीति ही राजनीति का आधार होनी चाहिए, न कि सत्ता की सुविधा।” उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि “एक ऐसी राजनीतिक धारा रही है जो सत्ता की सुविधा को राष्ट्रहित से ऊपर रखती रही है। घोटाले और भ्रष्टाचार से विकास परियोजनाओं को पटरी से उतारा गया। लेकिन आज मुंबई में जिस मेट्रो लाइन का उद्घाटन हुआ है, वह दिखाता है कि जब नीति स्पष्ट हो और नीयत साफ हो तो कितनी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।”
The inauguration of Phase 1 of Navi Mumbai International Airport and other connectivity projects will strengthen the city's position as a global hub of growth and opportunity. https://t.co/lYUzp3noBX
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2025
प्रधानमंत्री ने बताया कि नई मेट्रो लाइन से अब 2-2.5 घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वर्ष 2014 में जब उनकी सरकार बनी थी, तब उन्होंने कहा था कि “मेरा सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके।” इस सपने को साकार करने के लिए देशभर में तेजी से नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 तक भारत में केवल 74 एयरपोर्ट थे, जबकि आज उनकी संख्या 160 से अधिक हो चुकी है।
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra | PM Modi says, "The new airports and the UDAN scheme for affordable air travel have made air travel easier in the country. pic.twitter.com/7bQsxitTuJ
— ANI (@ANI) October 8, 2025
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के हालिया बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, जो देश के गृह मंत्री रह चुके हैं, ने स्वीकार किया है कि हमारी सेनाएँ पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थीं, लेकिन विदेशी दबाव में कांग्रेस सरकार ने हमारी सेना को पीछे हटा लिया। यह वही मानसिकता है जिसने देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और आतंकियों को मजबूत किया। देश को यह जानने का हक है कि आखिर कांग्रेस सरकार ने किसके दबाव में यह कदम उठाया।”
#WATCH | Navi Mumbai | PM Modi says, "…Mumbai is not only the economic capital city but also one of the most vibrant cities in India. This is the reason terrorists attacked Mumbai in 2008. But the then Congress government gave a message of weakness. Recently, a senior Congress… pic.twitter.com/HyU5wN1NuC
— ANI (@ANI) October 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे नवरात्र के दौरान हुई रिकॉर्ड बिक्री का उल्लेख करते हुए कहा कि “इस बार त्योहारों में टीवी, वॉशिंग मशीन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई है — यह नए GST रिफॉर्म्स का परिणाम है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘स्वदेशी अपनाएँ’ और गर्व से कहें — “यह स्वदेशी है।” उन्होंने कहा कि “जब हर घर में स्वदेशी उत्पाद होंगे और हर बाजार में भारतीय सामान बिकेगा, तो देश का पैसा देश में ही रहेगा और यही भारत के लोगों को रोजगार देगा।”
#WATCH | At the inauguration event of Navi Mumbai International Airport, PM Modi says, "…Today, the entire nation is working towards 'Viksit Bharat'. A Viksit Bharat is one where there is both momentum and progress, and where public welfare is paramount and government schemes… pic.twitter.com/6Axg0ykbI1
— ANI (@ANI) October 8, 2025
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा प्रमुख एयरपोर्ट होगा, जो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर काम करेगा। इससे मुंबई को दुनिया के प्रमुख मल्टी-एयरपोर्ट सिस्टम वाले शहरों की श्रेणी में शामिल किया जाएगा और CSMIA पर यात्रियों की भीड़ में उल्लेखनीय कमी आएगी।
NMIA से दिसंबर 2025 से उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है, जबकि टिकटों की बिक्री अक्टूबर 2025 के अंत तक शुरू हो सकती है। शुरुआती चरण में इंडिगो, अकासा एयर और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस यहाँ से उड़ानें संचालित करेंगी। हवाई अड्डे में 3,700 मीटर लंबा रनवे, अत्याधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग, उन्नत एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, और पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं।
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने Mumbai One App का भी शुभारंभ किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म यात्रियों को मुंबई महानगर क्षेत्र में 11 सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों — जैसे मेट्रो, बस, लोकल ट्रेन आदि — में यात्रा की योजना बनाने, टिकट बुक करने और भुगतान करने की सुविधा देगा।
यह परियोजना न केवल मुंबई, बल्कि पूरे भारत के लिए एक नए युग के शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत मानी जा रही है — जहाँ आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय संतुलन तीनों एक साथ आगे बढ़ रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel