प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को मेरठ के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर पर Namo Bharat ट्रेन और देश की सबसे तेज मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मेरठ मेट्रो में सफर किया और छात्रों व उद्यमियों से बातचीत की।
छात्रा ईहा दीक्षित से तीसरी मुलाकात
मेट्रो यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने आठवीं कक्षा की छात्रा ईहा दीक्षित से भी मुलाकात की। ईहा की पीएम मोदी से यह तीसरी मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि पीएम ने उन्हें पहचान लिया और मेरठ मेट्रो के फायदे के बारे में पूछा।
ईहा ने कहा,
“मेट्रो से यात्रा का समय बचेगा। पहले बस और सड़क से काफी वक्त लगता था। अब महिलाएं भी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगी।”
ईहा को छह वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें एक घड़ी उपहार में दी थी, जिसे वह आज भी संभालकर रखती हैं।
🇮🇳 मेट्रो में Gen-Z युवाओं के साथ PM मोदी 🔥
मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद, PM मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक यात्रा की, और ट्रेन में युवा यात्रियों से बातचीत की।
Meerut | Uttar Pradesh | Narendra Modi | Yogi Adityanath | BJP pic.twitter.com/eZgy0VHfmq
— One India News (@oneindianewscom) February 22, 2026
उद्यमियों से संवाद: उद्योग को मिलेगा फायदा
मेट्रो में सफर के दौरान पीएम ने स्थानीय उद्यमियों से भी बातचीत की। स्पोर्ट्स गुड्स उद्योग से जुड़े अक्षय महाजन ने कहा कि मेट्रो शुरू होने से श्रमिकों की आवाजाही आसान होगी।
“हम लेबर-इंटेंसिव इंडस्ट्री से आते हैं। पहले दूरी की वजह से मजदूरों को आने-जाने में दिक्कत होती थी, लेकिन अब यह समस्या खत्म होगी।”
उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योग को नई गति मिलेगी और महिला कर्मचारियों के लिए भी सुरक्षित यात्रा संभव होगी।
‘इसे संभाल कर रखिए’ – पीएम मोदी
परियोजना से जुड़े नेपाल सिंह ने बताया कि जब उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया तो पीएम ने कहा,
“आप लोग इसे ठीक से रखिए।”
मेरठ की बदलेगी तस्वीर
दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो के शुरू होने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel