click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: चुनाव प्रचार करने के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले- एक तरफ जांचा-परखा मोदी, दूसरी तरफ आखिर कौन?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Haryana > चुनाव प्रचार करने के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले- एक तरफ जांचा-परखा मोदी, दूसरी तरफ आखिर कौन?
HaryanaIndia

चुनाव प्रचार करने के लिए भिवानी-महेंद्रगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, बोले- एक तरफ जांचा-परखा मोदी, दूसरी तरफ आखिर कौन?

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर खूब निशाना साधा।

Last updated: 2024/05/23 at 3:52 PM
One India News Team
Share
11 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान किया जाएगा। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। चुनावी मैदान में 900 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज हरियाणा दौरे पर पहुंचे हैं। हरियाणा दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर जाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को ही पटियाला में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को गुरदासपुर और जालंधर में उनकी रैलियां होनी है। बता दें कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने के लिए गुरुवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने विपक्ष पर खूब निशाना साधा।

Contents
हरियाणा के घी-मक्खन का जोरपराजय का ठींकरा फोड़ने की तैयारी में विपक्षइंडी गठबंधन की सरकार 7 जन्म में नहीं बनेगीबंगाल में ओबीसी वर्ग का छीना गया अधिकारहरियाणा के साथ मोदी खड़ा हैकांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगाने की योजनामोदी ने लागू किया वन रैंक, वन पेंशन

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses a public gathering in Bhiwani, Haryana.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/gU7gDCEHJ5

— ANI (@ANI) May 23, 2024

हरियाणा के घी-मक्खन का जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा सौभाग्य रहा कि हरियाणा की मिट्टी ने मुझे गढ़ा है। मैं यही पर रहता था, उस समय मनोहर लाल खट्टर संगठन का काम देखते हैं। मैं रमेश जी, मनोहर लाल जी ने हरियाणा में खूब खांक छानी है। माताओं-बहनों के हाथ का खाना भी खूब खाया है। गर्मी के मौसम में एक ग्लास राबड़ी, मोटी-मोटी रोटी और एक प्याज सारी भूख मिटा देता था। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पूरी देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी है, फिर एक बार मोदी सरकार।

#WATCH | PM Narendra Modi in his address at a public gathering in Haryana's Bhiwani, says, "The people of the country have already understood the intentions of the INDI alliance, that is why this is their condition. The drum of the INDI alliance has burst in just 5 phases and you… pic.twitter.com/2uFBj6SaOe

— ANI (@ANI) May 23, 2024

पराजय का ठींकरा फोड़ने की तैयारी में विपक्ष

ये देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। आप प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है कोई अता पता नहीं है। हरियाणा के लिए मोदी मतलब, यहां 5000 लोग ऐसे मिल जाएंगे जो दूर से चिल्लाकर बोल देंगे ऐ मोदी जी यहां आओ…यानी हरियाणा के साथ मेरा अपनापन, हरियाणा ने जो प्यार दिया, इस कारण हरियाणा का मुझपर अधिकार है। चलते फिरते यहां के लोग मुझे टोक सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी लोग हैं। देश की जनता ईंडी गठबंधन के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही, इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। चुनाव आयोग आंकड़े क्यों नहीं देता है। आकड़ें देर से क्यों देता है। चुनाव आयोग ऐसा क्यों करता है। ऊधर ईवीएम बंद हो गया। उन्होंने अभी से ग्राउंड बनाना शुरू कर दिया कि पराजय का ठींकरा किसके सिर पर फोड़ा जाए।

इंडी गठबंधन की सरकार 7 जन्म में नहीं बनेगी

पीएम मोदी ने कहा कि जिस भूमि में फसल ना हो, ऐसी जमीन पर कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या? जब पता है कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो क्या कोई उधर वोट डालेगा क्या। पीएम मोदी बोले कि हरियाणा वालों को मालूम है कि इनकी सरकार 7 जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया हर वोट बेकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है। सरकार किसकी बनने जा रही है मोदी की सरकार। बच्चा भी जानता है यह। 2024 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश में भी बड़ा अपना उसका वोट बैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं, बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है। इन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी, इनको बाबा साहब ने जो आरक्षण दिया है, भारत के संविधान ने जो आरक्षण दिया है, उसे छीनकर के वो वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं।

बंगाल में ओबीसी वर्ग का छीना गया अधिकार

उन्होंने कहा कि आपने बीते कल टीवी, सोशल मीडिया पर देखा होगा कि बंगाल की हाईकोर्ट का फैसला आया। बंगाल में इंडी जमात का एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के खिलाफ जो उनका षडयंत्र है, उसका भंडा फूट गया है। बंगाल में इन लोगों ने मुसलमानों को रातों-रात ओबीसी के सर्टिफिकेट दे दिए। जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए वो सारा का सारा मुसलमानों को और वो भी घुसपैठियों में बांटा जा रहा था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 साल में मुसलमानों को सारे ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए। अब आप देखिए कोर्ट न होती तो क्या होता। ये पिछड़े समाज के लोग करते क्या। ये मेरे दलित भाई-बहन क्या करते। लेकिन आप इंडी जमात वालों की मानसिकता देखिए कि बंगाल की सीएम ने कह दिया है कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेंगी और मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देकर मानेंगी।

#WATCH | PM Narendra Modi in his address at a public gathering in Haryana's Bhiwani, says, "…In West Bengal they have issued OBC certificates to Muslims overnight and that too to infiltrators. The High Court has invalidated all the OBC certificates issued to Muslims in the last… pic.twitter.com/J5f239SyiD

— ANI (@ANI) May 23, 2024

हरियाणा के साथ मोदी खड़ा है

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले तो अपने वोट बैंक के साथ डटकर खड़े हो गए हैं। फिर हरियाणा के साथ कौन खड़ा होगा। इसलिए मैं हरियाणा के हर एससी, एसटी, ओबीसी को भरोसा देने आया हूं कि जबतक मोदी जिंदा है, तब तक कोई माई का लाल दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है। वंचितों का जो अधिकार है। मोदी उसका चौकीदार है। उन्होंने कहा कि ये चुनावी भाषण नहीं है, ये मोदी की गारंटी है। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडी गठबंधन वाले, कुछ भी कर सकते हैं। हमारे यहां हरियाणा में हर कोई दिन में 200-400 बार राम-राम बोलता है। राम-राम के बिना हरियाणा में कोई काम नहीं होता है। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो हरियाणा में राम का नाम लेने वालों पर ये लोगों को गिरफ्तार कर लेंगे। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया।

कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगाने की योजना

अब तो शहजादे के सलाहकार ने बड़ा खुलासा कर दिया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगाने के फिराक में है। कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा के लोग रामलला के दर्शन तक न कर पाएं। वो राम लला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं। क्या ऐसे लोगों को हरियाणा जवाब देगा या नहीं। हर बूथ में चुन-चुनकर उन्हें साफ करेगा या नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, बल्कि तिरंगे का भी अपमान करती है। 370 के नाम पर कश्मीर को देश से अलग किसने रखा। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहरने दिया। आज ये लोग कह रहे हैं कि ये सत्ता में आए तो फिर से 370 वापस लाएंगे। क्या हम कश्मीर में बलिदानों को बेकार जाने देंगे क्या। कांग्रेस को मंसूबों को क्या हरियाणा कामयाब होने देगा क्या। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के पूर्व फौजियों के साथ भी धोखा किया। उन्हें दशकों तक पूर्व फौजियों को वन रैंक, वन पेंशन नहीं मिलने दिया।

मोदी ने लागू किया वन रैंक, वन पेंशन

पीएम मोदी ने कहा कि वो झूठ बोलते थे कि ओआरओपी के लिए 500 करोड़ रुपये पूर्व फौजियों को देंगे। अब ये चुनाव जीतने के लिए पूर्व सैनिकों के साथ धोखा किया गया। कांग्रेस के जहन में सेना के प्रति,सैनिकों के प्रति नफरत का भाव भरा पड़ा है। 1962 में पंडित नेहरू की जो औरा का गुब्बारा जो फूट गया। चीन के हाथों जो हमारी पिटाई हुई। उसका गुनहगार हमारी देश की सेना को मानते हैं। आज भी वह परिवार उसी मिजाज में हमारी सेना का अपमान करने का मौका ढूंढती है। ओआरओपी का मतलब क्या होता है वह मोदी ने बताया। उन्होंने ओआरओपी में 500 रुपये का खेल खेला था। मोदी ने जब ओआरओपी लागू किया तो सवा लाख करोड़ रुपया लगा। कोई मुझे बताए कि कहां 500 करोड़ और कहां सवा लाख करोड़ रुपया। ये रुपया पूर्व सैनिकों के परिवारों के बैंक के खाते में जमा हो चुका है। जब सैनिकों का मान रखने का जज्बा होता हो तो काम भी उसी जज्बे से होता है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा को लूटने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने अपनी आंखों से देखा है कांग्रेस के समय में हरियाणा का क्या हाल था।

#WATCH | PM Narendra Modi in his address at a public gathering in Haryana's Bhiwani, says, "…'1962 mein, pandit Nehru ke aura ka gubbara jo phoot gya, China ke haathon jo hamari pitaayi huyi', they (Congress) held our military responsible for that defeat. That family even today… pic.twitter.com/QHmZfQF65G

— ANI (@ANI) May 23, 2024

 

You Might Also Like

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’

ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

TAGGED: Bhiwani, election 2024, Haryana, hindi news, latest hindi news, loksabha election 2024, Mahendragarh, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, pm modi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ‘400 सीटें संविधान बदलने के लिए नहीं, पाकिस्तान से PoK…’, निशिकांत दुबे का बड़ा ऐलान
Next Article ‘गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए… 7 जन्म में नहीं बनेगी कांग्रेस की सरकार’, महेंद्रगढ़ में बोले पीएम मोदी

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ
Elections India Madhya Pradesh Top News June 10, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’
India Top News World June 10, 2026
ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.