प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के धार की धरती से ऐतिहासिक संबोधन करते हुए कई बड़ी घोषणाएँ कीं और साथ ही पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का कायराना प्रयास किया था, लेकिन भारत ने उनका नामो-निशान मिटाकर यह संदेश दे दिया कि अब नया भारत किसी भी आतंकी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और दुनिया ने देख लिया कि भारत अब केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देने की ताकत रखता है।
पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया।
हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।
अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया… pic.twitter.com/wnYOkpC8Ds
— BJP (@BJP4India) September 17, 2025
पीएम मोदी ने हाल ही में पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी का उदाहरण देते हुए कहा कि किस तरह वह भारतीय सुरक्षा बलों के सामने रो-रोकर अपनी जान की भीख माँग रहा था। उन्होंने इस प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन अब हताश और निराश हो चुके हैं। पीएम ने दो टूक कहा कि भारत की सुरक्षा और हमारी बेटियों की इज़्ज़त के साथ खिलवाड़ करने वालों को हर हाल में कड़ी सजा दी जाएगी।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने धार की धरती को पराक्रम और प्रेरणा की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि धार का ऐतिहासिक महत्व केवल संस्कृति और ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि यह भूमि शौर्य और बलिदान का प्रतीक भी है। महाराजा भोज का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनका शौर्य और पराक्रम आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने धार को वह जगह बताया जहाँ से शक्ति, संस्कृति और आत्मविश्वास का संगम होता है और जहाँ से भारत का गौरव और भी प्रखर होता है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मध्य प्रदेश के धार में 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ कर रहे हैं। #SevaParv https://t.co/CFjDWloZLB
— BJP (@BJP4India) September 17, 2025
पीएम मोदी के इस भाषण ने न केवल पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, बल्कि देश की जनता, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में नए आत्मविश्वास का संचार भी किया। उनके शब्दों ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में भारत की नीति पूरी तरह निर्णायक और आक्रामक होगी—जहाँ आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि होगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel