ब्रासीलिया पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति लूला से करेंगे मुलाकात
ब्राजील में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रासीलिया पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने स्वयं पीएम मोदी का स्वागत किया। यह उनकी पांच देशों की विदेश यात्रा का चौथा चरण है।
#WATCH | Brazil | Prime Minister Narendra Modi witnesses a cultural performance as he arrives at a hotel in Brasilia.
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/uauDTIXBwI
— ANI (@ANI) July 7, 2025
ब्रासीलिया स्थित होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारों और पारंपरिक संगीत-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पीएम मोदी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
#WATCH | Brazil | PM Narendra Modi reaches Brasília after attending the 17th BRICS summit in Rio de Janeiro.
The Prime Minister is on a state visit to Brazil. He will hold bilateral discussions with President Lula on the broadening of the Strategic Partnership between the two… pic.twitter.com/Z664Nqyg7S
— ANI (@ANI) July 7, 2025
स्वागत के दौरान बच्चों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, वहीं कुछ विदेशी नागरिकों ने उनकी उपस्थिति में शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने जैसे विषयों पर द्विपक्षीय चर्चा की जाएगी। दोनों नेता भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर देंगे।