Narendra Modi ने अपने नीदरलैंड दौरे के दौरान भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते आर्थिक संबंधों को लेकर बड़ा संदेश दिया। एम्स्टर्डम पहुँचने के बाद उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वहाँ का माहौल किसी भारतीय त्योहार जैसा लग रहा था।
पीएम मोदी ने कहा, “इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं कुछ समय के लिए भूल गया कि मैं नीदरलैंड में हूँ।”
Deeply touched by the immense enthusiasm and affection of the Indian community at the community programme in The Hague. Their energy and connection with India are deeply special. pic.twitter.com/qGyHuUDtSc
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
भारत-EU आर्थिक साझेदारी पर जोर
प्रधानमंत्री ने भारत और यूरोप के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सेक्टर में नए अवसर खोलेगा और दोनों क्षेत्रों के रिश्तों को और मजबूत करेगा।
नीदरलैंड दौरे के दौरान पीएम मोदी, Rob Jetten से मुलाकात करेंगे और साथ ही Willem-Alexander और Queen Máxima से भी भेंट करेंगे।
‘झालमुड़ी’ पर मजेदार टिप्पणी
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने हल्के अंदाज में पूछा, “क्या झालमुड़ी नीदरलैंड्स भी पहुँच गई है?” इस सवाल पर वहां मौजूद भारतीय समुदाय खूब हंसा।
यह टिप्पणी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान ‘झालमुड़ी’ राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बनी थी।
लोकतंत्र और चुनाव पर संदेश
प्रधानमंत्री ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया, जो यूरोपियन यूनियन की आबादी से भी ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है और जनता विकास और स्थिरता के लिए वोट कर रही है।
Delighted to interact with the Indian community in The Hague. Their warmth, achievements and strong bond with India continue to make us proud. https://t.co/DVKQo1pKXw
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2026
टेक्नोलॉजी और विकास पर भारत की छलांग
पीएम मोदी ने बताया कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश में टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत में ऑप्टिकल फाइबर का विस्तार तेजी से हुआ है और देश डिजिटल कनेक्टिविटी में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।
स्टार्टअप, ग्रीन एनर्जी और ओलंपिक विजन
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। देश ग्रीन एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग में लीडर बनने की दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत भविष्य में ओलंपिक की मेजबानी करने का सपना देख रहा है।
भारतीय संस्कृति और प्रवासी समुदाय की भूमिका
पीएम मोदी ने नीदरलैंड में बसे भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि वे भारत और यूरोप के बीच एक मजबूत पुल का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जहाँ भी जाते हैं, अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कार साथ लेकर जाते हैं।
16 मई 2014 की याद
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 16 मई 2014 का भी जिक्र किया, जब लोकसभा चुनाव के नतीजों में देश को पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली थी। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा ही उन्हें लगातार काम करने की ताकत देता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel