प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी, सुधार और फाइनेंस’ विषय पर आयोजित बजट के बाद वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत इस समय विकास यात्रा के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से आगे बढ़ रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने जबरदस्त लचीलापन दिखाया है और यह मजबूत सुधारों का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी बजट को अलग-थलग करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि हर बजट को एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम के रूप में समझना चाहिए।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश का बड़ा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि हर सुधार, हर बजटीय आवंटन और हर नीति परिवर्तन को इसी दीर्घकालिक लक्ष्य के हिस्से के रूप में देखा जाना चाहिए।
#WATCH | PM Modi addresses post-Budget webinar on 'Technology, reforms and finance for Viksit Bharat', via video conferencing
The PM says,"…We are in an important phase of the country's development journey. At this time, India's economy is progressing fast. In the last… pic.twitter.com/Tgc0OFn1VO
— ANI (@ANI) February 27, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि बजट के बाद आयोजित होने वाले ये वेबिनार इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे नीति निर्माण और उसके क्रियान्वयन के बीच बेहतर समन्वय बनता है।
टेक्नोलॉजी से बढ़ेगी पारदर्शिता और गति
प्रधानमंत्री ने सुधारों के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सिर्फ नीतियों की घोषणा ही नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता और प्रभावी डिलीवरी भी उतनी ही जरूरी है।
उन्होंने सुझाव दिया कि पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने के लिए AI, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके साथ ही शिकायत निवारण प्रणालियों के जरिए सुधारों के वास्तविक प्रभाव की समीक्षा भी की जानी चाहिए।
निवेशकों के लिए बेहतर माहौल बनाने पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिस्टम को अधिक प्रेडिक्टेबल और इन्वेस्टर-फ्रेंडली बनाना है। उन्होंने बताया कि दीर्घकालिक आर्थिक सुधारों के लिए बॉन्ड मार्केट में भी सुधार आवश्यक हैं, जिससे निवेश और विकास को गति मिल सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel