प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और EU के बीच हुआ यह समझौता एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे लोग ‘सभी डील्स की जननी’ बता रहे हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार यह समझौता भारत और यूरोप के लोगों के लिए बड़े आर्थिक अवसर लेकर आएगा और दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "Yesterday a big agreement was signed between the European Union and India. People are calling this the mother of all deals. This agreement will bring major opportunities for the public in India and Europe. This is a perfect example of… pic.twitter.com/Tgyzmliyok
— ANI (@ANI) January 27, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि यह ट्रेड डील वैश्विक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें शामिल अर्थव्यवस्थाएं दुनिया के कुल GDP का करीब 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक भूमिका को और मजबूत करेगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "This agreement empowers our shared commitment towards democracy and rule of law. This Free Trade Agreement with the European Union will also complement Britain and EFTA's agreements…I congratulate the people of the nation for this"… pic.twitter.com/30d2fYMxAc
— ANI (@ANI) January 27, 2026
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लोकतंत्र और कानून के शासन के प्रति भारत और यूरोपीय संघ की साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूती देता है। उन्होंने बताया कि EU के साथ हुआ यह समझौता ब्रिटेन और EFTA देशों के साथ हुए व्यापार समझौतों की कड़ी को पूरा करता है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "…Manufacturing will get a huge boost from this trade deal with the EU, and the services sector will also expand. The Free Trade Agreement will boost the confidence of every investor and businessman to invest in India…"
Source: DD) pic.twitter.com/aBwnRpVZrR
— ANI (@ANI) January 27, 2026
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि EU के साथ इस ट्रेड डील से भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और सर्विस सेक्टर का भी तेजी से विस्तार होगा। उनके अनुसार यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत में निवेश को लेकर निवेशकों और कारोबारियों का भरोसा बढ़ाएगा और देश को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में और मजबूत करेगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel