झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और नक्सलियों को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलीं और मुठभेड़ शुरू हो गई।
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में कल रात #टीएसपीसी के साथ पुलिस की मुठभेड़ में दो #जवान_शहीद हो गये हैं जबकि एक जवान जख्मी है। एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। @policepalamau @JharkhandPolice pic.twitter.com/Sd18XWSF0o
— आकाशवाणी समाचार, राँची | Akashvani News, Ranchi (@airnews_ranchi) September 4, 2025
इस मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की पहचान सुनील राम जी और संतन मेहता के रूप में हुई है। दोनों जवानों ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वहीं, घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पलामू के मनातू में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जांबाज जवान सुनील राम जी और संतन मेहता अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो गए।
विनम्र श्रंद्धाजलि 🙏🙏@HemantSorenJMM@JmmJharkhand pic.twitter.com/kq6KQJdzS4
— JMM Warriors (@palamu_youth) September 4, 2025
पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि अभी तक उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस का सर्च अभियान जारी है ताकि जंगल में छिपे नक्सलियों को पकड़कर इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel