प्रयागराज पुलिस ने एक बड़े जालसाज गिरोह को पकड़ते हुए नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस पूरे काले कारोबार का सरगना समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता विवेक यादव निकला, जो देवरिया में जाली नोट छापने का काम कर रहा था।
पुलिस ने सपा नेता समेत गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹1,18,300 के नकली नोट, नोट छापने वाली मशीनें, लैपटॉप, प्रिंटर, थार जीप और बाइक बरामद हुई हैं।
देवरिया में छप रहे थे नोट
गिरोह देवरिया के एक कमरे में छिपकर 500 और 100 रुपए के नकली नोट तैयार कर रहा था। विवेक यादव सपा के टिकट पर वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है। गिरोह देवरिया और भदोही से नकली नोट लेकर प्रयागराज के ग्रामीण बाजारों में उन्हें चलाने की कोशिश कर रहा था।
संदिग्ध जीवनशैली
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक यादव पिछले 6 साल से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे। वह थार और बुलेट जैसी महँगी गाड़ियों में घूमते थे और देर रात तक पार्टी करते थे।
पुलिस का ऑपरेशन
सराय इनायत थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने हबूसा मोड़ के पास घेराबंदी कर इस गिरोह को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल यादव, विवेक कुमार यादव, नरेंद्र यादव और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। धर्मेंद्र और विवेक कुमार पर पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel