click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: शरीर के चक्रों पर आधारित 7 मंजिला भवन, कमल की पंखुड़ियों वाला शीर्ष: जानिए स्वर्वेद मंदिर को, जिसका उद्धाटन PM मोदी ने किया, दीवारों पर रामायण-महाभारत अंकित
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > शरीर के चक्रों पर आधारित 7 मंजिला भवन, कमल की पंखुड़ियों वाला शीर्ष: जानिए स्वर्वेद मंदिर को, जिसका उद्धाटन PM मोदी ने किया, दीवारों पर रामायण-महाभारत अंकित
India

शरीर के चक्रों पर आधारित 7 मंजिला भवन, कमल की पंखुड़ियों वाला शीर्ष: जानिए स्वर्वेद मंदिर को, जिसका उद्धाटन PM मोदी ने किया, दीवारों पर रामायण-महाभारत अंकित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं देख रहा था, इसकी दीवारों पर स्वर्वेद को बड़ी सुंदरता के साथ अंकित भी किया गया है। वेद, उपनिषद्, रामायण, गीता और महाभारत आदि ग्रन्थों के दिव्य सन्देश भी इसमें चित्रों के जरिए उकेरे गए हैं। इसलिए, ये मंदिर एक तरह से आध्यात्म, इतिहास और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है।"

Last updated: 2023/12/18 at 6:00 PM
One India News Team
Share
5 Min Read
SHARE

भारत की धार्मिक-आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी में दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (18 दिसंबर 2023) को उद्घाटन किया। 3 लगभग 3 लाख वर्गफुट में बने स्वर्वेद महामंदिर में एक साथ 20 हजार लोग योग कर सकते हैं। इस महामंदिर के उद्धाटन के समय 25 हजार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ भी किया गया।

Contents
प्रधानमंत्री मोदी बोले-योगतीर्थ और ज्ञानतीर्थ भी है ये महामंदिरक्या है स्वर्वेद महामंदिर?

इस कार्यक्रम का आयोजन 17-18 दिसंबर 2023 को विहंगम योग संत समाज के 100वें वार्षिकोत्सव ‘शताब्दी समारंभ महोत्सव’ के अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और विहंगम योग किया। जिस स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया गया है, उसे 35 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

#WATCH | PM Modi inaugurates and visits the newly built Swarved Mahamandir in Umaraha, Varanasi, UP pic.twitter.com/K4LeRtYkBg

— ANI (@ANI) December 18, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया, उसका निर्माण विहंगम योग का प्रसार करने वाले विहंगम योग संस्थान ने कराया है। इस विशाल परिसर का निर्माण साल 2004 से चल रहा था, जिसकी दीवारों पर स्वर्वेद के 3137 दोहे भी लिखे हुए हैं। पीएम मोदी ने स्वर्वेद महामंदिर को योगतीर्थ और ज्ञानतीर्थ बताया।

प्रधानमंत्री मोदी बोले-योगतीर्थ और ज्ञानतीर्थ भी है ये महामंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप संतों के सानिध्य में काशी के लोगों ने मिलकर विकास और नवनिर्माण के कितने ही नए कीर्तिमान गढ़े हैं। सरकार, समाज और संतगण, सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए कार्य कर रहे हैं। आज स्वर्वेद मंदिर का बनकर तैयार होना इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है। ये महामंदिर, महर्षि सदाफल देव जी की शिक्षाओं का, उनके उपदेशों का प्रतीक है। इस मंदिर की दिव्यता जितना आकर्षित करती है, इसकी भव्यता हमें उतना ही अचंभित भी करती है। इसलिए मंदिर का भ्रमण करते हुए मैं खुद भी मंत्रमुग्ध हो गया था।”

#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: PM Modi says, "…Under the guidance of saints, the people of Kashi have set new records in terms of development and new construction…Today, Swarved Mahamandir is an example of this…" pic.twitter.com/ZNyaGVTH1U

— ANI (@ANI) December 18, 2023

पीएम मोदी ने कहा, “स्वर्वेद मंदिर भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य का एक आधुनिक प्रतीक है। मैं देख रहा था, इसकी दीवारों पर स्वर्वेद को बड़ी सुंदरता के साथ अंकित किया गया है। वेद, उपनिषद्, रामायण, गीता और महाभारत आदि ग्रन्थों के दिव्य सन्देश भी इसमें चित्रों के जरिए उकेरे गए हैं। इसलिए, ये मंदिर एक तरह से आध्यात्म, इतिहास और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यहाँ हजारों साधक एक साथ विहंगम योग की साधना कर सकते हैं। इसलिए, ये महामंदिर एक योगतीर्थ भी है, और साथ-साथ ये ज्ञानतीर्थ भी है।”

#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: PM Modi says, "I was mesmerized when I took a tour of the Swarved Mahamandir…The divine teachings of Vedas, Upanishads, Ramayana, Gita and Mahabharata have been depicted through pictures on the walls of Swarved Mahamandir…" pic.twitter.com/h3dGXifKZ4

— ANI (@ANI) December 18, 2023

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आजादी के 7 दशक बाद आज समय का चक्र एक बार फिर घूमा है। देश अब लाल किले से ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ और अपनी ‘विरासत पर गर्व’ की घोषणा कर रहा है। जो काम सोमनाथ से शुरू हुआ था, वो अब एक अभियान बन गया है। आज काशी में विश्वनाथ धाम की भव्यता भारत के अविनाशी वैभव की गाथा गा रही है।”

उन्होंने कहा, “आज महाकाल महालोक हमारी अमरता का प्रमाण दे रहा है। आज केदारनाथ धाम भी विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। बुद्ध सर्किट का विकास करके भारत एक बार फिर दुनिया को बुद्ध की तपोभूमि पर आमंत्रित कर रहा है। देश में राम सर्किट के विकास के लिए भी तेजी से काम हो रहा है। अगले कुछ सप्ताह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भी पूरा होने जा रहा है।”

क्या है स्वर्वेद महामंदिर?

स्वर्वेद का शाब्दिक अर्थ है- स्व: और वेद। स्व: का अर्थ है आत्मा और वेद का अर्थ है ज्ञान। इसलिए स्वर्वेद का अर्थ है -आत्मा का ज्ञान। अर्थात योग के जिस माध्यम से स्वयं का ज्ञान प्राप्त किया जाता है, वो स्वर्वेद है। इस मंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के 3137 दोहे उकेरे गए हैं। स्वर्वेद में विहंगम योग से जुड़ी सूक्तियाँ, दोहे लिखे हैं, जिसके रचयिता सद्गुरु सदाफल देव थे।

उन्होंने साल 1924 में विहंगम योग को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान बनाया था। इस योग को 50 से अधिक देशों में प्रैक्टिस किया जाता है। इस स्वर्वेद मंदिर में रामायण, महाभारत, गीता, वेद और उपनिषद को चित्रित किया गया है। स्वर्वेद महामंदिर को 7 मंजिला बनाया गया है, जो मानव शरीर में स्थित 7 चक्रों को निरूपित करता है।

मकराना मार्बल से बने इस महामंदिर की ऊँचाई 180 फीट है, जिसका शीर्ष कमल के आकार का है। इसके मुख्य गुंबद में कमल पुष्प के आकृति की 125 पंखुड़ियाँ बनाई गई हैं। एक साथ 20 हजार से अधिक लोगों के योग करने की जगह प्रदान करने वाला स्वर्वेद महामंदिर दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है।

You Might Also Like

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

लोकतंत्र का नया कीर्तिमान: PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

TAGGED: breakingnews, cm yogi aditynath, currentaffairs, Entertainment, gujaratinews, hindinews, internationalnews, localnewsingujarat, Narendra Modi, newschannelinindia, oneindianews, pm modi, Politics, Swarveda temple, topnewschannelinindia, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने PM मोदी से मांगा मिलने का समय, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा
Next Article ज्ञानवापी केस में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, 5 याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026
27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल
India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.