सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram में 8 मई से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी ने फैसला किया है कि अब इंस्टाग्राम की निजी चैट्स पहले की तरह पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेंगी।
इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta Platforms ने अपने ब्लॉग पोस्ट में पुष्टि की है कि प्लेटफॉर्म के डायरेक्ट मैसेज (DM) से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर हटाया जा रहा है।
दिसंबर 2023 में जोड़ा गया था फीचर
दरअसल Meta Platforms ने दिसंबर 2023 में Instagram और Facebook Messenger के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर रोलआउट किया था।
यह फीचर पहले से WhatsApp में उपलब्ध था, जहां चैट्स पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहती हैं।
क्या होता है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) एक ऐसा सिक्योरिटी फीचर है, जिसमें किसी भी चैट को सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही पढ़ सकते हैं।
इस सिस्टम में कंपनी या कोई तीसरा पक्ष भी चैट को एक्सेस नहीं कर सकता।
अब चैट का एक्सेस मेटा के पास रहेगा
E2EE फीचर हटने के बाद अगर आप Instagram पर किसी से चैट करते हैं, तो उसका एक्सेस Meta Platforms के पास भी रहेगा।
इस बदलाव के बाद प्राइवेसी को लेकर यूजर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इसे निजी बातचीत की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel