आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने का बड़ा ऐलान किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब पार्टी के साथ अपना सफर जारी नहीं रख सकते।
राघव चड्ढा ने दावा किया कि वह अकेले नहीं जा रहे हैं, बल्कि दो-तिहाई सांसदों के एक गुट के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की तैयारी कर चुके हैं। उनके इस बयान को दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है।
AAP के राज्यसभा सांसदों में दो-तिहाई का बड़ा उलटफेर: राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल AAP छोड़ BJP में विलय का ऐलान
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों में दो-तिहाई यानी राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए भाजपा में विलय का औपचारिक… pic.twitter.com/Ri1WOOyhaT
— One India News (@oneindianewscom) April 24, 2026
उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण AAP के मूल सिद्धांतों में आई गिरावट को बताया। चड्ढा ने कहा कि जिस ईमानदारी और ‘स्वराज’ के मूल्यों पर पार्टी की नींव रखी गई थी, वह अब उनसे भटक चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब वे जनता के बीच जाकर अपने राजनीतिक भविष्य का नया रास्ता तय करेंगे। इस फैसले से AAP के अंदर गहरे संकट और संभावित टूट की स्थिति पैदा होने के संकेत मिल रहे हैं।
राघव चड्ढा के इस कदम के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel