महाराष्ट्र के अमरावती में नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। यह एक्शन परतवाड़ा शहर में स्थित उसके मकान पर लिया गया, जहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, अचलपुर नगर परिषद की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के एकमंजिला घर की अवैध सीढ़ियों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्रवाई के समय बीजेपी विधायक Pravin Tayade भी मौके पर मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा शहर में नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी।
अचलपुर नगर परिषद की टीम ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपी के एकमंजिला मकान की अवैध सीढ़ियों को जेसीबी से… pic.twitter.com/IxE1zc43Sm
— One India News (@oneindianewscom) April 15, 2026
पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय आरोपी ने कई नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाया। वह व्हाट्सऐप और स्नैपचैट के माध्यम से संपर्क करता और फिर उनका यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल फोन से करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं।
आरोप है कि इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िताओं को ब्लैकमेल करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कुछ राजनीतिक संबंध होने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच जारी है।
Maharashtra Police ने आरोपी को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया था और फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel