उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से निकाह के लिए धर्मांतरण की शर्त रख दी। लड़की ने हिन्दू युवक को इस्लाम कबूल करने पर मजबूर कर दिया। उसका धर्मांतरण एक मस्जिद के मुफ़्ती और मदरसा संचालक ने मिलाकर करवा भी दिया। इसके बाद निकाह हुआ। जानकारी हिन्दू युवक के परिवार को हुई तो हंगामा मच गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर अब मुस्लिम लड़की समेत 5 लोगों को जेल भेजा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धामपुर का युवक मुकुल लम्बे समय से एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसकी जान पहचान कुछ समय पहले सायमा नाम की एक मुस्लिम लड़की से हुई थी। मुकुल इस लड़की से शादी करना चाहता था। हालाँकि, सायमा ने शर्त लगा दी कि मुकुल को इस्लाम कबूल करना होगा, तभी वह उससे शादी करेगी। मुकुल को इस्लाम कबूल करवाने की इस साजिश में सायमा के माता-पिता भी शामिल हो गए। कुछ ही दिनों में मुकुल का ब्रेनवॉश भी हो गया।
थाना धामपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 56/25 धारा 3 / 5(2) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।#UPPolice pic.twitter.com/B5qXWHeMAh
— Bijnor Police (@bijnorpolice) February 9, 2025
इसके बाद मुकुल को इस्लाम कबूल करवाने के लिए राजी कर लिया गया। मुकुल को धामपुर के ही एक मदरसे में ले जाया गया। यहाँ मौजूद मौलाना ने उसे कलमा पढ़वाया। उसका नाम बदल कर माहिर अंसारी रख दिया गया। उसके मुस्लिम बनने के बाद एक मुफ़्ती ने उसका निकाह सायमा से करवा दिया। इस बीच यह खबर मुकुल के परिजनों को लग गई। उन्होंने इस पर हंगामा काट दिया। मुकुल के पिता ने यह सूचना पुलिस के साथ ही हिन्दू संगठनों को दी। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और कार्रवाई चालू की। पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम युवती सायमा, उसकी अम्मी रुकसाना और अब्बू शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मदरसा के मौलाना कारी इरशाद और मुफ़्ती गुफरान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा है कि मुकुल के धर्मांतरण में कानून का उल्लंघन हुआ है। ना इस विषय में प्रशासन को सूचना दी गई है और ना आपत्तियों को लेकर कोई नियम माने गए हैं। वहीं इस मामले के बीच धर्मांतरित युवक मुकुल सामने नहीं आ रहा है।