मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज क्षेत्र में 6 वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद तनाव और आक्रोश चरम पर पहुँच गया है। घटना के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित सलमान की गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी फैल गई है। इसी के चलते गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं और लोग सुरक्षा कारणों से घरों में ही बंद हैं।
बुधवार (26 नवंबर 2025) को भी इलाके में कई जगहों पर हंगामा देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएँ सड़कों पर उतरीं और उन्होंने आरोपित को फाँसी की सज़ा देने की माँग करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि मस्जिद के गेट के सामने पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
इस जघन्य अपराध पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए रायसेन के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है तथा 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट माँगी है। साथ ही, NHRC ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है।
आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों की बैठक ली। रायसेन में हुई घटना में तत्परता से कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक, रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए।
भोपाल में हुई आपराधिक घटनाओं पर भी जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए।
बैठक… pic.twitter.com/85iEZKTspi
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 25, 2025
घटना के बाद राज्य सरकार ने भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन के SP पंकज कुमार को हटाकर आशुतोष को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। नर्मदापुरम रेंज के DIG प्रशांत खरे ने आरोपित सलमान पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया है और जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने 300 से अधिक कर्मियों और 20 विशेष टीमों को जंगलों और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए तैनात किया है। सरकार और पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ा जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel