उत्तर प्रदेश के संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला पूर्वा गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दीवारों पर कुरान की आयतें लिखे जाने और महापुरुषों की तस्वीरें हटाए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल की महिला प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी और सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापिका ने पूरे प्रकरण के लिए सहायक शिक्षक को जिम्मेदार ठहराया है।
शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को स्कूल में कथित मजहबी गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, भारत माता, मां सरस्वती, सुभाष चंद्र बोस और रवींद्रनाथ टैगोर सहित कई महापुरुषों की तस्वीरें दीवारों से हटाकर एक कमरे में रख दी गईं और उनकी जगह कुरान की आयतें लिख दी गईं, जो सरकारी स्कूल के नियमों के खिलाफ है।
संभल के सरकारी स्कूल में दीवारों पर कुरान की आयतें चिपकाई गईं, जबकि PM मोदी, CM योगी और स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें हटा दी गईं।
VHP ने इसे बच्चों का ब्रेनवॉश बताया, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड। #SambhalSchool #QuranInSchool #SambhalRow #UPControversy #VHPProtest
— One India News (@oneindianewscom) February 7, 2026
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल को शांत कराया गया। विहिप और बजरंग दल की ओर से थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अलका शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस भी स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा तेज है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel