प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और मलेशिया के संबंधों को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया के लिए रवाना हुए। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
At the invitation of my friend, Prime Minister Anwar Ibrahim, I will be visiting Malaysia, a nation with which India’s ties are deep-rooted and extensive. This visit will boost our Comprehensive Strategic Partnership and enhance cooperation across sectors.
Malaysia is home to a…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2026
रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में इन रिश्तों में लगातार मजबूती आई है। उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ विस्तृत बातचीत को लेकर उत्साह जताया और कहा कि दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर तलाशेंगे। इस दौरान रक्षा सहयोग और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा।
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। कुआलालंपुर में उनके स्वागत के लिए ‘वेलकम मोदी जी’ नाम से भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 750 से अधिक कलाकार एक साथ मंच पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है और इसके लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है।
#WATCH | Malaysia: Visuals from an area called 'Little India' in Kuala Lumpur.
A member of the Indian diaspora says, "I am the third generation in Malaysia. This place is Little India. 6-7% of Malaysia's population is of the Indian diaspora. This area is mostly for Indians… He… pic.twitter.com/PyYnp8koGV
— ANI (@ANI) February 7, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी मलेशिया यात्रा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। माना जा रहा है कि इस दौरे में दोनों देश भविष्य के सहयोग के लिए ठोस रोडमैप तैयार कर सकते हैं, जिससे आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को नई दिशा मिलेगी।
भारतीय उच्चायोग के अनुसार, ‘वेलकम मोदी जी’ कार्यक्रम में करीब 15 हजार भारतीय मूल के लोगों के शामिल होने की संभावना है। मलेशिया में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और तीसरा सबसे पुराना भारतीय मूल का समुदाय रहता है, जिससे यह दौरा कूटनीतिक के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण बन गया है। कुआलालंपुर के ‘लिटिल इंडिया’ इलाके में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए उनके स्वागत को लेकर उत्साह जताया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel