पंजाब के तरन तारन जिले से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गांव उसमा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया।
मृतक छात्रा की पहचान संदीप कौर, निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी छात्र की पहचान प्रिंस राज, निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल हुआ और बेहद करीब से संदीप कौर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने पिस्टल दोबारा लोड की और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोलीबारी इतनी अचानक और सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) February 9, 2026
डीएसपी जगबीर सिंह के अनुसार, घटना क्लास शुरू होते ही हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आरोपी छात्र कॉलेज परिसर में हथियार लेकर कैसे पहुंचा और क्या प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा जांच नहीं थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मामला एकतरफा प्यार, निजी रंजिश या किसी अन्य कारण से जुड़ा हुआ है। परिजनों और सहपाठियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel