उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सरोज सरगम नाम की एक महिला के खिलाफ गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। सरोज पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील गाने अपलोड किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक उसके खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शिकायतों में कहा गया है कि सरोज ने माँ दुर्गा और भगवान शिव जैसे पूजनीय देवी-देवताओं पर गाने गाते हुए अभद्र टिप्पणियाँ कीं और उनमें गालियों व अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया।
सरोज सरगम का माँ दुर्गा पर अपमानजनक बयान, हिंदू भावनाओं को ठेस!
सरोज सरगम ने माँ दुर्गा के प्रति अत्यंत अपमानजनक टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा, “दुर्गा रं** है, इसकी ना तुम पूजा करो।”
इस बयान ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरा आघात पहुँचाया है।
ऐसे धार्मिक अपमान को बर्दाश्त… pic.twitter.com/sZfdAfZ3BU
— One India News (@oneindianewscom) September 19, 2025
जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में यूजर्स ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर सरोज की गिरफ्तारी की माँग की। कई लोगों ने उसके वीडियो के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि यह लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है और पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। एक यूजर ने तो यहाँ तक लिखा कि, “वैसे तो इस सड़कछाप गायिका के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं, लेकिन मिर्जापुर पुलिस से अनुरोध है कि साइबर एक्सपर्ट और विशेष टीम गठित कर जितनी जल्दी हो सके इसे गिरफ्तार करें।”
समाज की सबसे बड़ी दुश्मन,
इनके जैसे जाहिल सोच के लोग है। ऐसे लोग हमेशा ही देश एवं समाज में कलंक के रूप में रहे हैं। वैसे तो इस सड़कछाप गायिका के ऊपर कई FIR पंजीकृत हो चुकी हैं, लेकिन @mirzapurpolice से अनुरोध है कि साइबर एक्सपर्ट एवं पुलिस विभाग की विशेष टीम गठित करके जितना जल्दी… pic.twitter.com/DvrmX6d6k3
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 18, 2025
मामले को गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जाँच शुरू हो गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि साइबर सेल की मदद से सरोज के यूट्यूब चैनल और वीडियो की तकनीकी जाँच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है।
हिंदू संगठनों ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। सोशल मीडिया पर लगातार लोग सरोज सरगम के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही ठोस कार्रवाई होगी। अब देखना होगा कि सरोज सरगम की गिरफ्तारी कब होती है और आगे इस मामले में क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel