दक्षिण लेबनान से सामने आए एक वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। रूसी स्टेट ब्रॉडकास्टर RT के पत्रकार Steve Sweeney पर रिपोर्टिंग के दौरान मिसाइल हमला हुआ, जिसमें वह और उनके कैमरामैन घायल हो गए।
वीडियो में देखा गया कि स्टीव स्विनी रिपोर्टिंग कर रहे थे, तभी उनके पीछे कुछ ही मीटर की दूरी पर मिसाइल फट गई। इस धमाके में उनके कैमरामैन Ali Rida भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
RT के अनुसार, यह घटना दक्षिण लेबनान के Al-Qasmiya Bridge के पास हुई, जहां टीम ‘PRESS’ चिह्न के साथ रिपोर्टिंग कर रही थी। कैमरामैन अली रिदा ने आरोप लगाया कि हमला जानबूझकर किया गया।
इजरायल का दावा – पहले दी गई थी चेतावनी
हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए Israel Defense Forces ने कहा कि जिस इलाके में पत्रकार मौजूद थे, वहां पहले ही खाली करने की चेतावनी दी गई थी। IDF के अनुसार, पर्याप्त समय देने के बाद ही कार्रवाई की गई और इजरायल अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करता है तथा पत्रकारों को निशाना नहीं बनाता।
रूस ने जताई नाराज़गी
इस घटना पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयोग नहीं हो सकता और इसकी अंतरराष्ट्रीय जांच होनी चाहिए। इस बयान के बाद रूस और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया है।
बढ़ता जा रहा है संघर्ष
यह घटना ऐसे समय हुई है जब Israel–Iran conflict के चलते दक्षिण लेबनान में सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, इस महीने अब तक करीब 1,000 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 10 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel