जयपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने भीषण कहर बरपाया। ऑडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि जो भी उसके सामने आया, वह उसकी चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना का रौंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पल भर में मची तबाही साफ नजर आती है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सब कुछ सामान्य चल रहा होता है। तभी अचानक एक ऑडी कार तेज रफ्तार में फ्रेम में आती है और पलक झपकते ही सड़क के किनारे खड़े ठेलों और दुकानों को जोरदार टक्कर मारती चली जाती है। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
जयपुर में एक ऑडी कार का कहर देखने को मिला. तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को कुचला, हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने#Jaipur #Accident #AudiCarCrash #JaipurRoadAccident #SpeedingCar #TragicAccident
[ Jaipur, Audi, Accident, Speeding, CCTV ] pic.twitter.com/G5VbArF3qu
— One India News (@oneindianewscom) January 10, 2026
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्रकार कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया है। कार में सवार चार लोगों में से दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी कार की पिछली सीट पर बैठे थे। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर और कार में सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं।
जांच के दौरान सामने आया है कि ऑडी कार का ड्राइवर नशे की हालत में था। कार में बैठे अन्य लोगों ने उससे कई बार गाड़ी धीरे चलाने को कहा था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों में एक कांस्टेबल भी शामिल है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel