कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और DGP (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) डॉ. रामचंद्र राव का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ. रामचंद्र राव को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
यह मामला सोमवार, 19 जनवरी 2026, को सामने आया जब डॉ. रामचंद्र राव का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ। वायरल वीडियो में DGP अलग-अलग महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते, उन्हें गले लगाते और चूमते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।
कर्नाटक के डीजीपी के. रामचंद्र राव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर अपने कार्यालय में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर… pic.twitter.com/2axowTQ1g0
— One India News (@oneindianewscom) January 19, 2026
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो एक साल से भी ज्यादा पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज DGP कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ था। बताया यह भी जा रहा है कि यह वीडियो डॉ. रामचंद्र राव की बेटी रान्या राव की कथित सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी से भी पहले का है।
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने गृह मंत्रालय से पूरी रिपोर्ट तलब की। वहीं, डॉ. रामचंद्र राव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को पूरी तरह से मॉर्फ्ड और फर्जी बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश के तहत यह वीडियो फैलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने मामले की विस्तृत जाँच कराई। प्रारंभिक जाँच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सरकार ने डॉ. रामचंद्र राव को पद से सस्पेंड करने का निर्णय लिया। सरकार का कहना है कि जाँच पूरी होने तक उन्हें पद पर बनाए रखना उचित नहीं है।
इस पूरे मामले ने कर्नाटक प्रशासन और पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें आगे की जाँच और यह तय होने पर टिकी हैं कि वीडियो असली है या मॉर्फ्ड, और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel