अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार (19 जनवरी 2026) को एक बड़े आतंकी हमले ने दहशत फैला दी। शहर के एक व्यस्त कमर्शियल इलाके में स्थित ‘चीन लांझोऊ बीफ नूडल्स’ नाम के चीनी रेस्टोरेंट में जोरदार बम धमाका हुआ। धमाके के वक्त रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भारी भीड़ मौजूद थी। इस हमले में एक चीनी नागरिक और 6 अफगानी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
An explosion tore through a Chinese-run restaurant in a hotel in a heavily guarded part of Afghanistan's capital on Monday, killing a Chinese national and six Afghans and injuring several others including a child, officials said.https://t.co/HNrrHLJwbG pic.twitter.com/u32bCHhIDn
— ConflictLive (@conflict_live) January 19, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका दोपहर के समय हुआ, जब रेस्टोरेंट पूरी तरह भरा हुआ था। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेस्टोरेंट के साथ-साथ आसपास की इमारतें और दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) की अफगान शाखा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। ISIS की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह एक आत्मघाती हमला था। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान चीनी नागरिक अयूब के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह रेस्टोरेंट एक चीनी मुस्लिम नागरिक अब्दुल मजीद, उनकी पत्नी और एक अफगान सहयोगी अब्दुल जब्बार महमूद द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा था और इसके अधिकतर ग्राहक चीनी मुस्लिम थे।
#Afghanistan :An explosion struck a Chinese-run restaurant located inside a hotel in a heavily secured area of Kabul today, killing 1 Chinese national and 6 Afghan citizens, Officials said. Several others, including a child, were injured in the incident. Follow #wnn for updates; pic.twitter.com/qaVaxRjGgy
— WorldAffairs (@WorldAffairsNVA) January 19, 2026
हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में रेस्टोरेंट के पास भीषण धमाका होता दिख रहा है, जिसके तुरंत बाद धुएँ का बड़ा गुब्बार आसमान में उठता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग दहशत में भाग रहे हैं और पूरा इलाका युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा है। धमाके में चीनी रेस्टोरेंट पूरी तरह तबाह हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।
ISIS की समाचार एजेंसी ‘अमाक न्यूज एजेंसी’ ने दावा किया है कि संगठन की अफगान शाखा ने चीनी नागरिकों को अपने निशाने पर शामिल किया है। इसके पीछे संगठन ने चीन सरकार पर उइगर मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार को वजह बताया है। इस हमले ने एक बार फिर अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel