उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए ‘सेवा तीर्थ’ पहल को सुशासन और आधुनिक प्रशासन का मजबूत उदाहरण बताया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने प्रशासन को अधिक उत्तरदायी, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में ठोस आधार दिया है।
‘सेवा तीर्थ’ नई प्रशासनिक संस्कृति का प्रतीक
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “सेवा तीर्थ” की परिकल्पना का साकार होना सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को दर्शाता है। यह पहल सत्ता के बजाय सेवा को प्राथमिकता देने वाली नई प्रशासनिक संस्कृति को आगे बढ़ाती है, जिसमें शासन नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त धारा प्रवाहित हो रही है, जिसका जीवंत उदाहरण “सेवा तीर्थ” की परिकल्पना का साकार रूप है। यह पहल सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी और तकनीक-संचालित कार्यप्रणाली पर आधारित उस नई प्रशासनिक…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 13, 2026
पहले दिन लिए गए फैसलों की सराहना
उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ में कार्यारंभ के साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसले सेवा-भाव और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। पहले ही दिन महिलाओं, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिससे स्पष्ट संदेश गया कि सरकार जनता की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।
प्रमुख योजनाओं का उल्लेख
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहलों का भी जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं:
-
PM राहत योजना के जरिए जीवन रक्षक सुरक्षा
-
‘लखपति दीदी’ लक्ष्य का विस्तार, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
-
एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को मजबूत कर किसानों को सहायता
-
स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहन
उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण “नागरिक देवो भवः” की भावना को साकार करता है और सेवा-प्रधान शासन के जरिए विकसित, संवेदनशील और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel