Jharkhand के Dhanbad में ट्रेनों पर पथराव करने की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए Railway Protection Force (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। हावड़ा-नई दिल्ली Rajdhani Express पर पत्थर फेंकने के मुख्य आरोपी फैजान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी धनबाद के चर्चित वासेपुर इलाके का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से उसकी तलाश की जा रही थी। राजधानी एक्सप्रेस के शीशे तोड़ने की घटना के बाद से RPF लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
22 अप्रैल को RPF को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह उस समय एक और ट्रेन को निशाना बनाने की फिराक में था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और नशे की हालत में ही ट्रेनों पर पथराव करता था। पुलिस ने यह भी बताया कि वह पहले भी रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जेल जा चुका है।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। RPF और स्थानीय पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel