राष्ट्रीय राजधानी Delhi के अमर कॉलोनी स्थित कैलाश हिल्स इलाके में IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप और हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। अब इस मामले में आरोपी राहुल मीणा की साजिश और वारदात को अंजाम देने का तरीका सामने आया है।
अलवर से दिल्ली तक की प्लानिंग
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी Alwar से दिल्ली पहुंचा था। इससे पहले उसने अलवर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कथित तौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बेचकर पैसे जुटाए और दिल्ली के लिए कार बुक की।
दिल्ली पहुंचने के बाद आरोपी ने ड्राइवर को भुगतान किए बिना ही वहां से निकल गया और पैदल चलते हुए अमर कॉलोनी स्थित बिल्डिंग तक पहुंच गया।
हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग में ऐसे घुसा आरोपी
जांच के मुताबिक, आरोपी पहले इसी घर में काम कर चुका था और उसे बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था, पासकोड और परिवार के रूटीन की पूरी जानकारी थी।
सुबह करीब 6:30 बजे वह बिल्डिंग में दाखिल हुआ और 6:39 बजे घर के अंदर पहुंच गया।
आरोपी को यह भी पता था कि घर की चाबी शू रैक में रखी जाती है। उसने वहीं से की-कार्ड उठाकर दरवाजा खोला और घर में घुस गया।
वारदात के बाद ऐसे हुआ फरार
घर में घुसने के बाद आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने कपड़े बदले, एक बैग लिया और सुबह 7:20 बजे बिल्डिंग से बाहर निकल गया।
पूरी वारदात बेहद कम समय में अंजाम दी गई, जिससे साफ है कि आरोपी ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी।
पुलिस जांच जारी
दिल्ली पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की पहले पुलिस वेरिफिकेशन हुई थी या नहीं। साथ ही बिल्डिंग की सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर महानगरों में सुरक्षा व्यवस्था और घरेलू कर्मचारियों के सत्यापन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel