United Kingdom में एक बेहद अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 42 वर्षीय व्यक्ति की त्वचा सुबह उठते ही पूरी तरह नीली दिखाई देने लगी। घबराकर वह तुरंत अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर भी पहले उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। हालांकि जांच के बाद जो असली वजह सामने आई, उसने पूरे अस्पताल में हंसी का माहौल बना दिया।
सुबह उठते ही शरीर हो गया नीला
रिपोर्ट के मुताबिक 42 वर्षीय Tommy Lynch ने बताया कि एक सुबह जब वह सोकर उठा तो उसे काफी थकान महसूस हो रही थी। जब उसने अपने शरीर को देखा तो उसकी त्वचा पूरी तरह नीले रंग की दिखाई दे रही थी।
यह देखकर वह घबरा गया। उसके एक दोस्त, जो केयरर के रूप में काम करता है, ने उसकी हालत देखी और तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया।
डॉक्टरों ने शुरू की जांच
अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों ने पहले इसे गंभीर मेडिकल समस्या मानते हुए उसे ऑक्सीजन पर रखा और कई जांच शुरू कर दीं। डॉक्टर यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि कहीं यह ऑक्सीजन की कमी या किसी दुर्लभ बीमारी का मामला तो नहीं है।
अल्कोहल स्वैब से खुला राज
जांच के दौरान एक डॉक्टर ने उसके हाथ को अल्कोहल स्वैब से साफ किया। जैसे ही त्वचा को पोंछा गया, कॉटन तुरंत नीले रंग की हो गई। यहीं से डॉक्टरों को समझ आ गया कि मामला किसी बीमारी का नहीं है।
दरअसल, टॉमी ने हाल ही में नेवी ब्लू रंग की नई बेडशीट खरीदी थी और उसे बिना धोए दो रात तक इस्तेमाल किया था। उसी बेडशीट का रंग उसकी त्वचा पर लग गया था, जिससे उसका पूरा शरीर नीला दिखाई देने लगा।
अस्पताल में छा गया हंसी का माहौल
जब असली वजह सामने आई तो अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ भी हंसने लगे। टॉमी ने मजाक में कहा कि वह फिल्म Avatar के किरदार जैसा दिख रहा था।
उन्होंने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद भी त्वचा का नीला रंग तुरंत नहीं गया। कई बार नहाने के बाद करीब एक हफ्ते में जाकर त्वचा सामान्य हुई। उन्होंने मजाक में कहा कि नहाते समय पानी तक नीला हो जाता था।
बाद में धोई बेडशीट
घर पहुंचकर टॉमी ने सबसे पहले अपनी नई चादरों को धोया। उसके बाद यह समस्या दोबारा कभी नहीं हुई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel