महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार (31 जनवरी 2026) को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली हैं। यह पद उनके दिवंगत पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जिनकी दो दिन पहले एक विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी।
राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक शनिवार दोपहर 2 बजे मुंबई स्थित विधान भवन में बैठक कर सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी के भीतर सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति बन चुकी है।
#WATCH | Maharashtra: Visuals from outside the residence of late Deputy CM Ajit Pawar, in Mumbai.
NCP representatives in the Maharashtra Legislative Assembly and Legislative Council will gather at Vidhan Bhavan today at 2 PM for a meeting.
Ajit Pawar's wife and Rajya Sabha MP… pic.twitter.com/3XbS20ljz0
— ANI (@ANI) January 31, 2026
वरिष्ठ मंत्री माणिकराव कोकाटे ने भी उनके नेतृत्व का समर्थन करते हुए कहा कि ‘सुनेत्रा वहिनी’ को सभी अहम निर्णय लेने का अधिकार दिया जाएगा। वहीं, राज्य NCP प्रमुख सुनील तटकरे ने बताया कि विधायक, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक कर औपचारिक रूप से उनका चयन करेंगे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री पद से जुड़े सभी फैसले NCP द्वारा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम NCP और अजित पवार के परिवार द्वारा लिए गए फैसले का पूरा समर्थन करेंगे। सरकार और पार्टी के तौर पर हम पवार परिवार के साथ खड़े हैं। NCP नेताओं ने मुझसे दो बार मुलाकात कर पार्टी की आंतरिक प्रक्रिया और उपलब्ध विकल्पों पर चर्चा की है।”
#WATCH | नागपुर | उपमुख्यमंत्री के पद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह फैसला NCP लेगी। NCP जो भी फैसला लेगी, हम उसके साथ रहेंगे… हम अजीत पवार और NCP के परिवार के साथ खड़े हैं…" pic.twitter.com/vDb83BrcFn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2026
हालाँकि, अभी यह साफ नहीं है कि सुनेत्रा पवार को अजित पवार के पास रहे वित्त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे जाएंगे या नहीं। चूँकि वह फिलहाल विधानसभा या विधान परिषद की सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें या तो उपचुनाव लड़ना होगा या ऊपरी सदन में नामांकन कराना पड़ेगा।
अजित पवार की बारामती विधानसभा सीट पर अगले छह महीनों में उपचुनाव होना भी लगभग तय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अजित पवार की मृत्यु बुधवार (28 जनवरी 2026) को बारामती में हुए एक विमान हादसे में हुई थी, जिसने महाराष्ट्र की राजनीति को गहरे शोक में डुबो दिया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel