रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सशस्त्र बलों से कहा कि वे हर परिस्थिति के लिए अपनी तैयारी और मजबूत करें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सेना को छोटी झड़पों से लेकर पाँच साल तक चलने वाली जंग तक, हर तरह की सुरक्षा चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।
#WATCH महू, मध्य प्रदेश: रण-संवाद 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत कभी भी युद्ध चाहने वाला देश नहीं रहा। हमने कभी किसी के विरुद्ध आक्रमण नहीं किया। हालांकि, वर्तमान भू-राजनीतिक वास्तविकता बिल्कुल अलग है। भले ही हमारे मन में कोई आक्रामक इरादा न हो, लेकिन अगर कोई… pic.twitter.com/olNUHpGk8C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2025
राजनाथ सिंह बुधवार को महू सैन्य छावनी स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।