वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल टूटा
गुजरात के वडोदरा में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल अचानक टूट गया। यह पुल महिसागर नदी पर पादरा क्षेत्र में स्थित था। घटना के वक्त पुल पर कई वाहन गुजर रहे थे, जिनमें से तीन गाड़ियां नदी में गिर गईं। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल का एक हिस्सा टूटा हुआ दिख रहा है और एक ट्रक बीच पुल पर फंसा नजर आ रहा है। ट्रक के ठीक आगे पुल का हिस्सा पूरी तरह ढह चुका है, जबकि पीछे की ओर पुल में बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं।
वडोदरा के पादरा में बड़ा हादसा, पुल टूटने से कई वाहन नदी में गिरे, अब तक पाँच लोग की मृत्यु होने की खबर
वडोदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पादरा-जंबूसर के बीच गंभीरा पुल टूट गया और कई वाहन नदी में गिर गए।
जबकि एक ट्रक पुल पर लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही… pic.twitter.com/wTYCvXYy3o
— One India News (@oneindianewscom) July 9, 2025
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग घायल या लापता हैं।
गंभीरता को देखते हुए सड़क एवं भवन विभाग के सचिव पी.आर. पटेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा, “हमें गंभीरा पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है।”
प्रशासन की ओर से पुल के कारणों की जांच और अन्य प्रभावित लोगों की तलाश जारी है।