ट्रंप के टैरिफ अल्टीमेटम से सेंसेक्स टूटा, अदाणी शेयरों में तेजी
नई दिल्ली: मंगलवार को दिखी हल्की तेजी के बाद बुधवार 9 जुलाई को शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। बाजार खुलते ही निवेशकों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अल्टीमेटम का असर दिखा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि 1 अगस्त से लागू होने वाली इंपोर्ट ड्यूटी पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और BRICS में शामिल देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इस सख्त रुख के चलते वैश्विक अनिश्चितता का असर भारतीय बाजार पर पड़ा।
बुधवार सुबह 9:17 बजे बीएसई सेंसेक्स 146.87 अंक यानी 0.18% गिरकर 83,565.64 पर और एनएसई निफ्टी 37.30 अंक यानी 0.15% गिरकर 25,485.20 पर खुला। सुबह 9:34 बजे तक गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स 181.63 अंक टूटकर 83,530.88, जबकि निफ्टी 44.25 अंक गिरकर 25,478.25 पर आ गया।
India's share in global market recovered in June to 4% from 16-month low of 3.6% in Feb: Motilal Oswal
Read @ANI Story | https://t.co/TliXolbmlE#GlobalMarket #IndiaShare #Stocks pic.twitter.com/LptYntKvJ5
— ANI Digital (@ani_digital) July 9, 2025
अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के लगभग सभी शेयर हरे निशान में खुले। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक चढ़ गया।
टैरिफ और मेटल स्टॉक्स पर असर
ट्रंप द्वारा कॉपर (तांबा) पर 50% इंपोर्ट ड्यूटी लगाए जाने के एलान से मेटल और माइनिंग कंपनियों पर दबाव आया। कॉपर इंडस्ट्री से जुड़ी भारतीय कंपनियों पर इसका सीधा असर देखा गया।
बैंकिंग सेक्टर और मिड-स्मॉल कैप का हाल
बैंकिंग सेक्टर में भी कमजोरी दिखी। निफ्टी बैंक इंडेक्स 196.25 अंक यानी 0.34% गिरकर 57,060.05 पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी रही।
- निफ्टी मिडकैप 100: +72 अंक (0.12%) – 59,487.45
- निफ्टी स्मॉलकैप 100: +84.55 अंक (0.45%) – 18,979.75
टॉप गेनर्स और लूजर्स
गिरने वाले शेयर (सेंसेक्स):
HCL टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एलएंडटी, ICICI बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एटरनल, ट्रेंट
बढ़ने वाले शेयर:
हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड
एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख
- जापान का निक्केई 225: हल्की गिरावट
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग: -0.8%
- द. कोरिया का कोस्पी: +0.3%
- चीन का शंघाई कंपोजिट, सिंगापुर का STI: +0.2%
- ऑस्ट्रेलिया का ASX 200: -0.25%
अमेरिका का वॉल स्ट्रीट भी दबाव में
- S&P 500: -0.07%
- डाओ जोंस: -0.37%
- नैस्डैक: +0.03%
निवेशक ट्रंप के बयानों और आगामी टैरिफ को लेकर सतर्क दिखे।
मंगलवार को रही थी खरीदारी
हालांकि मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी घंटे में तेज खरीदारी हुई थी, जिससे
सेंसेक्स 270 अंक बढ़कर 83,712.51,
निफ्टी 61.20 अंक बढ़कर 25,522.50 पर बंद हुआ था।