भारतीय रेल के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अत्याधुनिक ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और लग्जरी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है और पूरी तरह एसी स्लीपर कोच से लैस होगी। इसमें यात्रियों को लग्जरी स्लीपर बर्थ, फ्री फूड, हाई-स्पीड Wi-Fi और फ्लाइट जैसी सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।
The journey begins… shortly
Stay tuned!
📍West Bengal pic.twitter.com/MK1kDhtQXt
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 17, 2026
सुरक्षा के लिहाज़ से भी यह ट्रेन बेहद आधुनिक है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे, फायर सेफ्टी सिस्टम और उन्नत ब्रेकिंग तकनीक दी गई है। ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे, जिससे यात्रा और अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित होगी।
#WATCH | Jalpaiguri, West Bengal: Railways Minister Ashwini Vaishnaw says, "PM Modi is giving West Bengal a gift of more than one dozen new trains. The first service of Vande Bharat sleeper trains will start from Guwahati to Kolkata. PM Modi will inaugurate it… 101 stations… pic.twitter.com/e6sa7OOYjU
— ANI (@ANI) January 17, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल को एक दर्जन से ज्यादा नई ट्रेनों का तोहफा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की पहली सेवा गुवाहाटी से कोलकाता के बीच शुरू होगी और इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।
रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल में 101 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कम किराए में फ्लाइट जैसा अनुभव देने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भारतीय रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel