मुंबई के बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सबसे ज्यादा वार्डों में जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) रही है। खास बात यह रही कि इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कुल मिलाकर, BMC चुनाव में बाजी बीजेपी के हाथ लगी है।
अंतिम नतीजों के मुताबिक, बीजेपी ने 227 में से 89 वार्डों में जीत हासिल की है। शिवसेना (UBT) को 65 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने 29 वार्डों, कांग्रेस ने 24 वार्डों और AIMIM ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की है। इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को 6 वार्ड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 3 वार्ड, समाजवादी पार्टी (SP) को 2 वार्ड और NCP (SP) को 1 वार्ड मिला है।
BMC elections | Results for all the 227 wards have been declared.
BJP emerges victorious on 89 wards, Shiv Sena (UBT) on 65 wards, Shiv Sena on 29 wards, Congress on 24 wards, AIMIM on 8 wards, MNS on 6 wards, NCP on 3 wards, SP on 2 wards and NCP SP on 1 ward pic.twitter.com/TJFiLSbrcj
— ANI (@ANI) January 16, 2026
अगर गठबंधन के लिहाज से देखा जाए तो महायुति—जिसमें बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) शामिल हैं—ने कुल 118 सीटें जीत ली हैं। इस तरह महायुति ने BMC में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठबंधन इस चुनाव में अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सका और पीछे रह गया।
गौरतलब है कि BMC की 227 सीटों के लिए कुल 2,516 उम्मीदवार मैदान में थे। महाराष्ट्र में BMC सहित कुल 29 नगर निगमों के लिए चुनाव हुए थे, जिनमें से 25 नगर निगमों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को जीत हासिल हुई है। नगर निगम चुनाव करीब 9 साल बाद 15 जनवरी को कराए गए थे, जिनके नतीजे 16 जनवरी को सामने आए।
चार साल बाद मुंबई को मिलेगा नया मेयर
BMC चुनाव के बाद मुंबई को करीब चार साल बाद नया मेयर मिलने जा रहा है। मेयर का चुनाव 26 जनवरी के बाद होने की संभावना है। जनता द्वारा चुने गए नगरसेवक ही अपने बीच से मेयर का चुनाव करते हैं। जिस पार्टी या गठबंधन के पास अधिक नगरसेवक होते हैं, उसी के मेयर बनने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। मेयर का कार्यकाल 2.5 साल का होता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel