प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का आपत्तिजनक फेक वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम दुर्गेश कुमार है और वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के थाना बछरावाँ क्षेत्र का रहने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्गेश ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यह वीडियो तैयार किया और फिर उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई।
भारत के PM नरेंद्र मोदी और इटली PM जॉर्जिया मेलोनी का AI जेनरेटेड Video सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दुर्गेश कुमार को रायबरेली, यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया !! pic.twitter.com/azHQ8buwBi
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 10, 2025
भाजपा कार्यकर्ता हरिओम चतुर्वेदी ने इस वीडियो पर नाराजगी जताई और एक्स (Twitter) पर रायबरेली पुलिस से शिकायत की। उन्होंने लिखा कि इस तरह की पोस्ट न केवल देश के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करती है, बल्कि जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाती है।
समाचार पत्रों में@rakeshbjpup @BJP4India @BJP4UP @AmitShah pic.twitter.com/WRTUEZnnFZ
— Hariom Chaturvedi BJP- हरिओम चतुर्वेदी भाजपा🇮🇳🐦 (@AdvHariomBjp) September 11, 2025
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर फेक कंटेंट और AI के दुरुपयोग को लेकर बहस छेड़ दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel