असम के कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक विशेष जाँच दल (SIT) ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सौंपी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोगोई दंपत्ति का संबंध पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने खुद इस रिपोर्ट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।
On 17th February, 2025 the Assam Cabinet constituted a Special Investigation Team (SIT) to investigate the anti-India activities of one Pakistani national, Ali Tauqeer Sheikh, and his associates.
During the course of this exhaustive investigation, the SIT has unearthed… pic.twitter.com/dWJ0MAEXzj
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 10, 2025
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि SIT की रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकती है। SIT का गठन पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख की भारत-विरोधी गतिविधियों की जाँच के लिए किया गया था। इसी जाँच के दौरान गौरव गोगोई और उनकी पत्नी का नाम सामने आया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने गोगोई की पाकिस्तान यात्रा में मदद भी की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल वे इस रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा करेंगे। समीक्षा पूरी होने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा और मंत्रिमंडल में इस पर चर्चा की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel